महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6364 नए मामले, 198 और मरीजों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 04 Jul, 2020 12:09 AM

6364 new cases of corona virus in maharashtra 198 more patients died

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6364 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सर्वाधिक हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर एक लाख 92 ...

मुंबईः महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6364 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सर्वाधिक हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर एक लाख 92 हजार 990 हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग ने कहा है कि प्रदेश में महामारी से 198 लोगों की मौत हो गई है जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8376 हो गई है। 
PunjabKesari
विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक दिन में सर्वाधिक 6330 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दूसरी ओर सफल इलाज के बाद शुक्रवार को 3515 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर राज्य में एक लाख चार हजार 687 हो गई है।
PunjabKesari
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक दस लाख 49 हजार 277 नमूनों की जांच की गई है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में शुक्रवार को मरने वाले 198 लोगों में से 150 की मौत पिछले 48 घंटों में हुई है जबकि शेष मौत उससे पहले हुई हैं। बयान में कहा गया है कि ठीक होने की दर प्रदेश में 54.24 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 4.34 प्रतिशत है। 
PunjabKesari
इसमें बताया गया है कि प्रदेश में पांच लाख 89 हजार 448 लोग घर में पृथक—वास में है जबकि 42,371 संस्थागत पृथक—वास में हैं। नए मामलों में मुंबई में 1338, पुणे शहर में 698 जबकि औरंगाबाद शहर में 175 मामले शामिल हैं। मुंबई में 69 लोगों की मौत भी हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार हालांकि, मुंबई में 1372 नए मामले सामने आए हैं जबकि 73 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का आंकड़ा इस प्रकार है— कुल मामले 1,92,990,

नए मामले 6,364,
मौत        8,376
ठीक हुए 1,04,687,
इलाज चल रहा है 79,927,
कुल लोगों की जांच 10,49,277 ।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!