Edited By Monika Jamwal,Updated: 21 Feb, 2019 12:19 PM
छह दिनों के बाद प्रशासन ने जम्मू में टू जी इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया है।
जम्मू : प्रशासन ने जम्मू में वीरवार को curfew में सात घंटों की ढील दी है। सुबह सात बजे से दोपहर के दो बजे तक curfew में ढील दी गई है। सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल भी कार्यशील हैं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी सडक़ों पर चलाए जा रहे हैं।
वहीं एहतियात के तौर पर कालेजों को फिलहाल बंद रखा गया है। पुलिस भी सडक़ों पर डयूटी पर लगाई गई है। लोगों सेpeace बनाए रखने की अपील की गई है और उन्हें कहा गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। बुधवार देर रात से मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी शुरू कर दिया है। फिलहाल एहतियात के तौर पर ब्राडबैंड और इंटरनेट सेवाओं की स्पीड कम रखी गई है।