Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Dec, 2018 11:48 AM
दर्दनाक सडक़ दुर्घटना एक बार फिर कई लोगों के लिए काल बनकर आई।
जम्मू: दर्दनाक सडक़ दुर्घटना एक बार फिर कई लोगों के लिए काल बनकर आई। रियासी में वीरवार देर रात को एक सडक़ हादससे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। हादसा उस समय हुआ जब एक कार दमसगली भोमाग के पास गहरी खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार जेके02एच-1515 नम्बर की कार दमसगली भोमाग के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में क्षमता से अधिक सवारियां बिठाई गर्इंं थी। यह लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। घायलों को जम्मू मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। वहीं पीएमओ मंत्री डा जितन्द्र सिंह दर्दनाक हादसे पर दुख प्रकट किया। बीते शनिवार को पुंछ में एक दर्दनाक हादसे में 11 लोग मारे गये थे।