7 राज्यों में मानसूनी बारिश, बाढ़ में 774 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 13 Aug, 2018 03:51 AM

7 states die in monsoon rains 774 dead in floods

गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मानसून के इस मौसम में सात राज्यों में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अभी तक 774 लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय के नेशनल इमर्जेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक बाढ़ और बारिश के कारण केरल में 187, उत्तर...

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मानसून के इस मौसम में सात राज्यों में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अभी तक 774 लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय के नेशनल इमर्जेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक बाढ़ और बारिश के कारण केरल में 187, उत्तर प्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170 और महाराष्ट्र में 139 लोगों की जान गई है। आंकड़ों में कहा गया है कि गुजरात में 52, असम में 45 और नगालैंड में 8 लोगों की मौत हुई है। 
PunjabKesari
केरल में 22 और पश्चिम बंगाल में पांच लोग लापता भी हैं। राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 245 लोग जख्मी हुए हैं। बारिश और बाढ़ की विभीषिका से महाराष्ट्र के 26, असम के 23, पश्चिम बंगाल के 22, केरल के 14, उत्तर प्रदेश के 12, नगालैंड के 11 और गुजरात के 10 जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। असम में एनडीआरएफ की 15, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ-आठ, गुजरात में सात, केरल में 4, महाराष्ट्र में चार और नगालैंड में एक टीम को तैनात किया गया है।
PunjabKesari
इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी में आज मौसम सुहाना रहा। शहर में दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। शहर में आज दिन भर बादल छाए रहे लेकिन सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को बारिश नहीं हुई। सफदरजंग वेधशाला के आंकड़ों को शहर के लिहाज से आधिकारिक माना जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कल दिल्ली में आकाश में बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना प्रकट की है। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान के 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।          

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!