Edited By Pardeep,Updated: 15 May, 2018 12:06 AM
मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दंगों के सिलसिले में तकरीबन 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। औरंगाबाद रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मिलिंद भरांबे ने मीडिया को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शहर में स्थिति सामान्य हो गई है और पिछले दो दिनों में...
मुंबई: मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दंगों के सिलसिले में तकरीबन 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। औरंगाबाद रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मिलिंद भरांबे ने मीडिया को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शहर में स्थिति सामान्य हो गई है और पिछले दो दिनों में किसी भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आठ मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, दंगा और आगजनी जैसे अपराधों के लिए सैकड़ों लोगों को नामजद किया गया है। अधिकारी ने कहा कि हालात सामान्य रहने पर इंटरनेट सेवा मंगलवार को सुबह से बहाल की जाएंगी। उन्होंने कहा , ‘‘ हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है और हम प्रत्यक्षर्दिशयों के बयान के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। ’’