देश के 70 छात्र PM मोदी के साथ देखेंगे चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने का सीधा दृश्य

Edited By vasudha,Updated: 04 Sep, 2019 04:34 PM

70 students of the country will see direct view of chandrayaan 2 landing

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देशभर के करीब 70 छात्र-छात्रा शनिवार तड़के इसरो के यहां स्थित केंद्र से चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में होने वाली चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम'' की ‘सॉफ्ट लैंडिंग'' के दृश्य सीधे देखेंगे...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देशभर के करीब 70 छात्र-छात्रा शनिवार तड़के इसरो के यहां स्थित केंद्र से चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में होने वाली चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम' की ‘सॉफ्ट लैंडिंग' के दृश्य सीधे देखेंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रत्येक राज्य और केंद्रशसित प्रदेश से सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले दो-दो छात्रों को अंतरिक्ष एजेंसी ने चांद की सतह पर ‘चंद्रयान-2' के लैंडर विक्रम की ‘साफ्ट लैंडिंग' का सीधा नजारा देखने के लिए यहां अपने केंद्र में आमंत्रित किया है।

PunjabKesari

इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लगभग 70 छात्र-छात्रा हैं। वे प्रधानमंत्री के साथ बैठकर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' का दृश्य सीधे देखेंगे। अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इसरो के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय ने माईगोव डॉट इन के साथ मिलकर 10 से 25 अगस्त तक एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की थी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की अवधि 10 मिनट की थी जिसमें अधिकतम 20 सवालों का जवाब देना था।

PunjabKesari

लैंडर विक्रम अपने साथ रोवर प्रज्ञान को लेकर सात सितंबर की रात डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच चांद पर उतरेगा। यदि इसमें सफलता मिलती है तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का चौथा और चांद के अब तक अनदेखे दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। 

PunjabKesari

लैंडर के उतरने के लगभग चार घंटे बाद इसके भीतर से रोवर बाहर निकलेगा और अपने छह पहियों पर चलकर चांद की सतह पर एक चंद्र दिन (धरती के 14 दिन के बराबर) तक वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देगा। वहीं, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का जीवनकाल एक साल का है। इस दौरान वह लगातार चांद की परिक्रमा कर धरती पर बैठे इसरो के वैज्ञानिकों को पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह (चंद्रमा) के बारे में जानकारी भेजता रहेगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!