रोजाना 71,000 भारतीय जाते हैं विदेश, इस चीज पर करते हैं सबसे ज्यादा खर्च

Edited By Seema Sharma,Updated: 07 May, 2019 04:37 PM

71 000 indians go abroad every day

बस और रेल यात्रा पर अब हवाई सफर भारी पड़ने लगा है। खासकर लोग जब लंबी दूरी का सफर कर रहे हो तो रेल के मुकाबले वे हवाई यात्रा को ज्यादा तवज्जों देते हैं। देश में तो हवाई सफर वालों की संख्या बढ़ रही है

नई दिल्लीः बस और रेल यात्रा पर अब हवाई सफर भारी पड़ने लगा है। खासकर लोग जब लंबी दूरी का सफर कर रहे हो तो रेल के मुकाबले वे हवाई यात्रा को ज्यादा तवज्जों देते हैं। देश में तो हवाई सफर वालों की संख्या बढ़ रही है, वहीं विदश जाने वालों की संख्या में भी पहले से काफी इजाफा हुआ है। बेन ऐंड को तथा गूगल ने अपने अध्ययन में इसका खुलासा किया है कि रोजाना 71,000 हजार भारतीय विदेश के लिए उड़ान भरते हैं। वहीं रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारतीय कहां-कहां यात्रा करते हैं और इस दौरान कितना खर्च करते हैं।

अध्ययन के मुताबिक साल 2015-18 के बीच घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में 40 करोड़ का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं साल 2015-18 के बीच विदेश यात्रा करने वाले भारतीय की संख्या में 60 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है। 2015 में करीब दो करोड़ भारतीयों ने विदेश यात्रा की थी, 2018 में इसका आंकड़ा बढ़कर 2.6 करोड़ हो गया। उल्लेखनीय है कि भारत में पिछले चार सालों में 10 नए एयरपोर्ट भी शुरू हुए हैं।
 

यहां करते हैं सबसे ज्यादा खर्च
भारतीय विदेश यात्रा के दौरान आधा खर्च तो शॉपिंग पर करते हैं और पांचवां हिस्सा वे मनोरंजन के लिए खर्च करते हैं। वहीं घरेलू यात्रा के दौरान यात्री अपने रिश्तोदारों और मित्रों के घर रुककर खाने का खर्च बचा लेते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!