बाहुबली पर सवार चंद्रयान-2 की लाइव लॉन्चिंग देखने के लिए 7134 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Edited By Seema Sharma,Updated: 14 Jul, 2019 01:11 PM

7134 people register for live launch of chandrayaan 2

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के 20 घंटों की उलटी गिनती रविवार सुबह शुरू हो गई।

बेंगलुरुः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के 20 घंटों की उलटी गिनती रविवार सुबह शुरू हो गई। इसरो के अध्यक्ष डॉ. के शिवम ने बताया कि उलटी गिनती आज सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर शुरू हुई। वहीं मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। चंद्रयान-2 की लाइव लॉन्चिंग देखने के लिए अब तक 7134 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
PunjabKesari
14-15 जुलाई की मध्यरात 2 बजकर 51 मिनट पर चंद्रयान-2 इसरो के शक्तिशाली रॉकेट 'बाहुबली' पर सवार होकर अपने मिशन पर निकलेगा। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए ही लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। इसरो ने आंध्र प्रदेश सरकार के परिवहन निगम से लोगों को परिवहन के लिए सुल्लुरुपेटा और रॉकेट बंदरगाह के बीच शटल सेवा चलाने के लिए कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, वहां पर कुछ स्नैक्स और अन्य चीजें खरीदने के लिए दुकानें होंगी और लॉन्चिंग की प्रक्रिया देखने के लिए एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी।
PunjabKesari
बता दें कि हाल ही में इसरो ने आम लोगों के लिए रॉकेट लॉचिंग प्रक्रिया को लाइव देखने की शुरुआत की है। लॉचिंग की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए इसरो ने एक गैलरी विशेष तौर पर बनाई है, जिसमें बैठकर लोग लॉन्चिंग कार्यक्रम को देख सकते हैं। इस गैलरी में कुल 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। हालांकि इसरो धीरे-धीरे दर्शकों की संख्या बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!