मानसून में बारिश और बाढ़ से 718 लोगों की मौत

Edited By shukdev,Updated: 10 Aug, 2018 11:51 PM

718 deaths due to rain and floods in monsoon

गृह मंत्रालय ने बताया कि सात राज्यों में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में इस मानसून में अब तक 718 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के अनुसार उत्तर प्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170, केरल में 178 और महाराष्ट्र...

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने बताया कि सात राज्यों में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में इस मानसून में अब तक 718 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के अनुसार उत्तर प्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170, केरल में 178 और महाराष्ट्र में अब तक 139 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, गुजरात में 52, असम में 44 और नगालैंड में आठ लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 26 लोग लापता हैं। इनमें से 21 केरल और पांच पश्चिम बंगाल के हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 244 लोग घायल हुए हैं। असम में 11.45 लाख लोग बारिश और बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं। वहीं, 27,552 हेक्टेयर खेतों में लगी फसलों पर भी इसका असर पड़ा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!