Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 May, 2018 05:28 PM
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला में पत्थरबाजी में कथित तौर पर भागीदारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग छापों के दौरान 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला में पत्थरबाजी में कथित तौर पर भागीदारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग छापों के दौरान 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान शोपियां जिला में आज लगातार पांचवें दिन हड़ताल रही। वहीं, दोनो जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस, एस.ओ.जी. और सी.आर.पी.एफ. ने जिला के अरीगाम और अदरबल गांवों में अलग-अलग छापे मारे। छापों के दौरान अरीगाम में चार और अदरबल में चार युवकों को गिरफतार कर लिया गया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान मोहम्मद अल्ताफ वानी, रियाज अहमद वानी, बासित आजाद वानी, आदिल अहमद मीर सभी निवासी अरीगाम और आदिल अहमद मल्ला, वसीम अहमद मल्ला, इश्फाक अहमद भट्ट, जाहिद अहमद सभी निवासी अदरबल के रुप में हुई हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने गिरफ्तारियों की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार युवक पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल थे और उनके खिलाफ कई एफ.आई.आर. दर्ज हैं।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवकों में से अधिकांश आतंकी विरोधई अभियानों के दौरान मुठभेड़ स्थलों के आसपास पत्थराव करने में शामिल हैं।