अमित शाह को काले झंडे दिखाने के असफल प्रयास में NSUI के 80 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Edited By shukdev,Updated: 12 Jan, 2020 09:56 PM

80 nsui activists arrested

केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जबलपुर आगमन पर काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करने के असफल प्रयास में पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 80 कार्यकर्ताओं को रविवार को गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में उन्हें...

जबलपुर : केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जबलपुर आगमन पर काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करने के असफल प्रयास में पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 80 कार्यकर्ताओं को रविवार को गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में उन्हें आवश्यक कार्रवाई के बाद रिहा कर दिया गया। भाजपा अध्यक्ष शाह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर भाजपा के देशव्यापी ‘जनजागरण अभियान' के अंतर्गत जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आमसभा को संबोधित करने यहां आए थे। 

जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बताया कि शाह के नगर आगमन पर काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करने के असफल प्रयास में पुलिस ने एनएसयूआई के 80 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शहर के 10 अलग-अलग स्थानों से की गई है। कुमार ने बताया, ‘एनएसयूआई कार्यकर्ता केंद्रीय गृहमंत्री को काले झंडे दिखाने के प्रयास में थे। इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, जिन्हें बाद में आवश्यक कार्रवाई के बाद रिहा कर दिया गया।' 

वहीं, नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव का कहना है कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। पूरे देश में छात्र वर्ग भविष्य के संबंध में चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि सीएए का पूरे देश में विरोध हो रहा है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं भी गृहमंत्री को काले झंडे का दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहा, लेकिन इससे पहले कि वे ऐसा कर पाते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!