श्रीलंका की नौसेना ने 86 भारतीय मछुआरे किए गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 05 May, 2021 01:17 PM

86 indians intercepted in sri lankan waters

श्रीलंका की नौसेना ने अपनी जल सीमा में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे मछली पकड़ने वाली 11 नौकाओं पर सवार 86 भारतीयों को...

कोलंबो:  श्रीलंका की नौसेना ने अपनी जल सीमा में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे मछली पकड़ने वाली 11 नौकाओं पर सवार 86 भारतीयों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। नौसेना ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और इसने भारत सहित अन्य देशों से अवैध प्रवासियों को घुसने से रोकने के लिए उत्तरी और पश्चिमी समुद्री सीमा पर गश्ती बढ़ाई है।

 

सेना ने पिछले पखवाड़े चार भारतीय नौकाओं पर सवार 21 भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर देश में घुसने के लिए गिरफ्तार किया था। नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘पाक जलडमरूमध्य के पास समुद्री इलाके में विशेष गश्ती के दौरान नौसेना ने 11 भारतीय नौकाओं को पकड़ा जिस पर 86 लोग सवार थे। वे श्रीलंका की जल सीमा में घुसने का संदिग्ध रूप से प्रयास कर रहे थे।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!