Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Feb, 2019 05:12 PM
बारामूला में एक सडक़ दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गये।
श्रीनगर: बारामूला में एक सडक़ दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गये। हादसा उस समय हुआ जब सीआरपीएफ की बस और एक टाटा सूमों में टक्कर हो गई। हादसे में चार सीआरपीएफ कर्मी और पांच सिविल नागरिक घायल हो गये। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना वीरवान कालौनी के पास घटित हुई। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है।