VIDEO: 80 साल से बिना कुछ खाए-पिए जिंदा हैं 90 साल के प्रह्लाद जानी...वैज्ञानिकों ने भी मानी हार

Edited By Seema Sharma,Updated: 13 Feb, 2020 03:09 PM

कोई व्यक्ति क्या बिना कुछ खाए-पिए रह सकता है?, वो भी एक दिन, एक हफ्ता या एक महीना नहीं पूरे 80 साल तक। इतना ही नहीं क्या योग से दैनिक क्रियाओं (टॉयलेट) को रोका जा सकता है। बातें सुन कर शायद आप यकीन न कर पाएं लेकिन यह सच है। गुजरात के प्रह्लाद जानी...

नेशनल डेस्क: कोई व्यक्ति क्या बिना कुछ खाए-पिए रह सकता है?, वो भी एक दिन, एक हफ्ता या एक महीना नहीं पूरे 80 साल तक। इतना ही नहीं क्या योग से दैनिक क्रियाओं (टॉयलेट) को रोका जा सकता है। बातें सुन कर शायद आप यकीन न कर पाएं लेकिन यह सच है। गुजरात के प्रह्लाद जानी का कुछ ऐसा ही दावा है। 90 साल के प्रह्लाद जानी कहते हैं कि उन्होंने 80 साल से न तो कुछ खाया है और नहीं कुछ पिया है। यहां तक कि उन्होंने अपनी दैनिक क्रियाएं (टॉयलेट) भी योग के दम पर रोक रखी हैं। और इन सबके बाद भी वे पूरी तरह से स्वस्थ, निरोगी और जीवित हैं।

PunjabKesari

80 साल से न कुछ खाया न पिया
गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले प्रह्लाद जानी उर्फ माताजी चुनरीवाले विज्ञान के लिए चुनौती बने हुए हैं। प्रहलाद जानी का कहना है कि जब वो 10 साल के थे तब उन्होंने अध्यात्मिक जीवन के लिए अपना घर छोड़ दिया था। एक साल तक वह माता अंबे की भक्ति में डूबे रहे, जिसके बाद उन पर माता की कृपा हुई और तब से न तो उन्हें भूख लगती है और न ही प्यास। इतना ही नहीं माता की भक्ति में लीन रहते-रहते अब खुद वो भी साड़ी, सिंदूर और नाक में नथ पहनने लगे हैं। और महिलाओं की तरह ही पूरा श्रृंगार करते हैं। जानकारी के मुताबिक प्रह्लाद जानी पिछले 50 साल से गुजरात के अहमदाबाद से 180 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर अंबाजी मंदिर की गुफा के पास रहते हैं।

PunjabKesari

वैज्ञानिकों ने भी मानी हार
प्रह्लाद जानी के दावों ने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को भी अचरज में डाल रखा है। देश-विदेश के डॉक्टर सहित इसरो के वैज्ञानिक भी प्रह्लाद जानी के राज को जानना चाहते हैं। इसके लिए कभी देश की जानी-मानी संस्था डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की टीम तो कभी बड़े-बड़े डॉक्टरों के पैनल ने सीसीटीवी कैमरे की नजर में प्रह्लाद जानी को 15 दिन से लेकर एक महीने तक 24 घंटे रखा। जहां उनके एक-एक सेकंड का वीडियो लिया गया। इस दौरान उन्होंने न तो कुछ खाया, न पिया और न ही शौचालय गए। जिसके बाद से डॉक्टर से लेकर वैज्ञानिक तक सब हैरान थे कि बिना खाए-पिए और टॉयलेट गए कोई इंसान इतने सालों तक कैसे जीवित रह सकता है। जिसके बाद उनके शरीर की अंदर की क्रियाओं के जानने के लिए डॉक्टरों ने उनके कई टेस्ट भी किए। जिसमें ये सामने आया कि  प्रह्लाद जानी के ब्लैडर में यूरिन बनता तो है, लेकिन कहां गायब हो जाता है इसका पता करने में विज्ञान भी अभी तक विफल ही रहा है। जिसके बाद से जानी चिकित्सा विज्ञान के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं।  

PunjabKesari

गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा
प्रह्लाद जानी का दावा है कि वे इसी तरह से एक हजार साल तक जीवित रहेंगे। इसके साथ ही वो एड्स, डायबिटिज जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करने का भी दावा करते हैं। इतना ही नहीं वो निसंतान लोगों को महज एक फल देकर उनका इलाज करते हैं। उनके भक्तों का कहना है कि उन्होंने सैकड़ों लोगों का इलाज किया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!