Breaking




lunar eclipse: अगले हफ्ते अंतरिक्ष में होने जा रही है बड़ी घटना, Supermoon पर लगने जा रहा चंद्रग्रहण

Edited By Yaspal,Updated: 15 Sep, 2024 08:37 AM

a big event is going to happen in space next week

तरिक्ष और खगोलीय घटनाओं में इंटरेस्ट रखने वालों के लिए अगला सप्ताह बेहद रोमांचक होने वाला है। दरअसल, अंतरिक्ष में एक अद्भुत घटना घटने जा रही है। अगले हफ्ते 18 सितंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा

इंटरनेशनल डेस्कः अंतरिक्ष और खगोलीय घटनाओं में इंटरेस्ट रखने वालों के लिए अगला सप्ताह बेहद रोमांचक होने वाला है। दरअसल, अंतरिक्ष में एक अद्भुत घटना घटने जा रही है। अगले हफ्ते 18 सितंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा। जो 17-18 सितंबर को सुपरमून के समय घटित होगा। चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीध में आने पर घटित होती है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा के ऊपर पड़ती है, जिससे रात में एक रोमांचक नजारा होता है। आंशिक चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा के केवल हिस्से पर पड़ती है। इससे चंद्रमा की सतह का हिस्सा अंधेरे में चला जाता है।

PunjabKesari

भारतीय समयानुसार कब होगा चंद्रग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार चंद्रग्रहण 18 सितम्बर 2024 को सुबह के समय होगा। हालांकि, यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह दिन के समय हो रहा है। उस समय दुनिया के जिन हिस्सों में जहां रात हो रही होगी, चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार आंशिक चंद्रग्रहण सुबह 7:42 बजे से शुरू होगा और लगभग एक घंटे बाद 8:45 बजे खत्म होगा। ग्रहण का चरम क्षण 8:12 बजे सुबह होगा। उपछाया ग्रहण 6:11 बजे शुरू होगा और 10:17 बजे सुबह समाप्त होगा।
PunjabKesari

इस छवि में उन शहरों की सूची है जहां आंशिक चंद्रग्रहण देखा जा सकता है। कुछ प्रमुख शहरों के नाम हैं

  • अंकारा, तुर्की
  • सोफिया, बुल्गारिया
  • डेट्रॉइट, मिशिगन, यूएसए
  • लंदन, इंग्लैंड, यूनाइटेड किंगडम
  • एथेंस, ग्रीस
  • काहिरा, मिस्र
  • ग्वाटेमाला सिटी, ग्वाटेमाला
  • पेरिस, फ्रांस
  • रोम, इटली
  • रियो डी जेनेरो, ब्राजील
  • मैड्रिड, स्पेन
  • जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका
  • वॉशिंगटन डीसी, यूएसए
  • लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया, यूएसए
  • साओ पाउलो, ब्राजील
  • न्यूयॉर्क, यूएसए
  • मेक्सिको सिटी, मेक्सिको

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!