Edited By vasudha,Updated: 01 Jan, 2019 02:54 PM
राजधानी में नए साल का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब गोली लगने से एक बच्चे की जान चली गई। पूर्वोत्तर दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में नववर्ष की पूर्वसंध्या पर आयोजित समारोह के दौरान गोली लगने से आठ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना...
नेशनल डेस्क: राजधानी में नए साल का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब गोली लगने से एक बच्चे की जान चली गई। पूर्वोत्तर दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में नववर्ष की पूर्वसंध्या पर आयोजित समारोह के दौरान गोली लगने से आठ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे हुई। घटना की जानकारी पुलिस को अस्पताल अधिकारियों ने दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि बच्चे को गोली नए साल के जश्न के दौरान लगी थी। चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने पटाखों की आवाज सुनी लेकिन बाद में बच्चा बेहोश गिरा मिला। बच्चे को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मौत गोली लगने से होने की आशंका है लेकिन सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगी। इस बीच, एक अन्य घटना में पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में भी नववर्ष की पूर्वसंध्या मे समारोह के दौरान 12 वर्षीय एक लड़के को गोली लग गई। जांच में पता चला कि पीड़ित सहित कुछ लोगों का एक समूह छत पर नववर्ष के स्वागत का जश्न मना रहा था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी।