ट्रम्प के एक फरमान ने अलग कर दिए कई परिवार

Edited By vasudha,Updated: 25 Jun, 2020 09:06 AM

a decree of trump separated many families

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अस्थायी कार्य वीजा पर रोक के फरमान से एक हजार से ज्यादा लोग अमरीका में अपने परिवार से दूर भारत में ही फंस गए हैं। इन लोगों ने संदेश सेवा प्रदाता एप टैलीग्राम पर एक प्राइवेट ग्रुप बना लिया है, ताकि मदद मांगी जा...

नेशनल डेस्क: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अस्थायी कार्य वीजा पर रोक के फरमान से एक हजार से ज्यादा लोग अमरीका में अपने परिवार से दूर भारत में ही फंस गए हैं। इन लोगों ने संदेश सेवा प्रदाता एप टैलीग्राम पर एक प्राइवेट ग्रुप बना लिया है, ताकि मदद मांगी जा सके। 

 

ये लोग मार्च के शुरू में अमरीका से भारत आए थे और पहले लॉकडाऊन व अब वीजा ही मान्य न रहने से कम से कम साल के अंत तक यहीं फंस कर रह गए हैं। इनमें कई महिलाएं भी हैं, जिनके छोटे बच्चे उनके पतियों के पास अमरीका में उनका इंतजार कर रहे हैं। करीब एक दशक से ज्यादा समय बाद इस साल मार्च के शुरू में पूर्वा दीक्षित अमरीका से भारत लौटी थीं। उनकी 72 वर्षीय मां बिस्तर से गिरकर अचेत हो गई थीं और गंभीर अवस्था में थीं। 

 

कोरोना महामारी के डर से पूर्वा ने अपने दोनों छोटे बच्चों को पति के पास कैलिफोॢनया में ही छोड़ दिया था। पूर्वा और उसके पति भारतीय नागरिक हैं, जबकि दोनों बच्चे अमरीका में पैदा हुए हैं, इसलिए उनके पास अमरीकी नागरिकता है। पूर्वा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और अस्थायी कार्य वीजा पर अमरीका में रह रही हैं। उन्हें 17 मार्च को वापस कैलिफोॢनया लौटना था, मगर एक दिन पहले 16 मार्च को ही कोरोना लॉकडाऊन की वजह से कंसुलेट बंद हो गया। 

 

आठ दिन बाद उनकी माताजी भी गुजर गईं। अब सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीका में सभी अस्थायी वीजा पर इस साल के अंत तक रोक लगा दी है। इससे वह अब पूरा साल अपने बच्चों के पास वापस अमरीका नहीं लौट सकती हैं और भारत में ही फंस कर रह गई हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!