Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 11:33 AM
जानवरों में अगर किसी की वफादारी और दोस्ती की मिसाल दी जाती है तो वो है कुत्ता। कुत्ता इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है क्योंकि वो भावनाएं समझता और एक बार जिसके लिए वो वफादार हो जाए तो मरते दम तक साथ निभाता है। इसका एक उदाहरण मुंबई के...
मुंबईः जानवरों में अगर किसी की वफादारी और दोस्ती की मिसाल दी जाती है तो वो है कुत्ता। कुत्ता इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है क्योंकि वो भावनाएं समझता और एक बार जिसके लिए वो वफादार हो जाए तो मरते दम तक साथ निभाता है। इसका एक उदाहरण मुंबई के कांजुरमार्ग स्टेशन पर देखने को मिला। जहां एक कुतिया रोज आती है और किसी का इंतजार करती है। उसका ट्रेन के पीछे भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह कुतिया हर राज लेडीज कंपार्टमेंट के सामने बैठकर किसी का इंतजार करती है और जब ट्रेन छूटती है तो उसके पीछे भागती है।
कई लोगों ने तो इस वीडियो को रेल मंत्री पीयूष गोयल को टैग किया और कुतिया को लेकर कुछ सवाल किए। दरअसल लोग जानना चाहते हैं कि यह ऐसा क्यों कर रही है, क्या ये किसी की पालतू है या किसी पशु प्रेमी को ढूंढ रही है। या किसी ऐसे इंसान की तलाश में है जिसने कभी उसका ख्याल रखा होगा या कुछ खाने को दिया होगा। सोशल मीडिया पर वायरल होने पर वीडियो को 22,000 से ज्यादा बार शेयर किया गया है। ट्रेन जब रूकती है तो कुतिया महिला कोच के पास जाती और सभी कोचों को झांकती है जब कोई नीचे नहीं उतरता और ट्रेन चलने लगती है तो वह उसके पीछे भागती है। यह वीडियो रेलवे प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है।