Edited By Yaspal,Updated: 06 Oct, 2024 09:58 AM
मस्कट से 146 यात्रियों को लेकर आ रहे एक विमान का यहां शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
चेन्नईः मस्कट से 146 यात्रियों को लेकर आ रहे एक विमान का यहां शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह विमान उतरा उसके ठीक बाद पीछे वाले टायरों में से एक फट गया। इस विमान की वापसी उड़ान को रद्द कर दिया गया है तथा सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।