BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- विदेशी महिला से जन्मा व्यक्ति राष्ट्रभक्त नही

Edited By Pardeep,Updated: 29 Jun, 2020 12:58 AM

a person born to a foreign woman cannot be a nationalist pragya thakur

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बिना रविवार को कहा कि ‘‘एक विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता

नई दिल्ली/भोपालः मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना रविवार को कहा कि ‘‘एक विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता है।'' 

ठाकुर ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के बाद भारत-चीन के बीच तनाव के संदर्भ में कांग्रेस के आरोपों के बारे में एक सवाल पर पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस को तो अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। उनमें न तो बोलने की सभ्यता है, न ही पार्टी में संस्कार हैं, न ही उनकी पार्टी में देशभक्ति है। मैं एक बात कहूंगी कि देशभक्ति आएगी कहां से, जब दो देशों की सदस्यता लेकर रहेंगे।'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है।
PunjabKesari
वहीं, कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिए बिना उन पर तंज करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोई भी देशभक्त आतंकवादी नहीं हो सकता है। कोई भी गोडसे भक्त देशभक्त नहीं हो सकता है। जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी....।''पटवारी अप्रत्यक्ष तौर पर 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव बम विस्फोट मामले के आरोपियों में से एक प्रज्ञा ठाकुर का उल्लेख कर रहे थे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!