Edited By Seema Sharma,Updated: 10 Sep, 2019 08:41 AM
विराली मोदी नामक दिव्यांग महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट में सी.आई.एस.एफ. पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। विराली ने कहा कि वह 13 साल से लकवाग्रस्त हैैं और व्हीलचेयर से उठ नहीं सकतीं, इसके बावजूद सी.आई.एस.एफ. कांस्टेबल
नई दिल्ली: विराली मोदी नामक दिव्यांग महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट में सी.आई.एस.एफ. पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। विराली ने कहा कि वह 13 साल से लकवाग्रस्त हैैं और व्हीलचेयर से उठ नहीं सकतीं, इसके बावजूद सी.आई.एस.एफ. कांस्टेबल ने उन्हें खड़ी होने के लिए कहा।
मोटीवेशनल स्पीकर और दिव्यांगों के हक के लिए लड़ने वाली विराली मोदी मुम्बई से दिल्ली जा रही थीं जब यह घटना हुई। विराली मोदी ने कहा है कि सी.आई.एस.एफ. के स्टाफ ने उन्हें खड़ी न हो पाने के चलते प्रताड़ित किया।