Edited By Yaspal,Updated: 04 Aug, 2018 12:25 AM
शहर में शुक्रवार को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक चलती ट्रेन के सामने एक व्यक्ति कथित तौर पर कूद गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गयी। अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी।
नई दिल्लीः शहर में शुक्रवार को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक चलती ट्रेन के सामने एक व्यक्ति कथित तौर पर कूद गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गयी। अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि यह घटना शाम को सात बजकर 35 मिनट पर हुई, जिसके तुरंत बाद विनोद कुमार पाठक नामक व्यक्ति को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वाराणसी के रहने वाले इस व्यक्ति की उम्र तकरीबन 50 वर्ष थी।
पुलिस ने बताया कि वे यह भी जांच कर रहे हैं कि वह व्यक्ति प्लेटफॉर्म से कहीं फिसलकर ट्रैक पर तो नहीं गिरा था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।