आज का गुडलक- नाग देवता करेंगे घर-परिवार की सुरक्षा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 07:31 AM

आज सोमवार दी॰ 23.10.17 कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नगुला चौथ अर्थात नाग चतुर्थी पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक अमावस्या अर्थात दीपावली के चौथे दिन मनाया जाता है। यह पर्व और व्रत मूलतः नाग अर्थात सर्प देव को समर्पित है। इस दिन विवाहित स्त्रियां अपनी...

आज सोमवार दी॰ 23.10.17 कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नगुला चौथ अर्थात नाग चतुर्थी पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक अमावस्या अर्थात दीपावली के चौथे दिन मनाया जाता है। यह पर्व और व्रत मूलतः नाग अर्थात सर्प देव को समर्पित है। इस दिन विवाहित स्त्रियां अपनी संतान, घर-परिवार व अपने संचित धन की रक्षा हेतु नागदेव के निमित्त व्रत व पूजन करती हैं। नगुला चौथ पर्व मूलतः भगवान शंकर के नीलकंठ स्वरूप से जुड़ा है। सनातन संस्कृति में नाग चतुर्थी से जुड़ी किंवदंती के अनुसार इस दिन भगवान शिवशंकर ने समुद्र मंथन के दौरान सृष्टि को बचाने के लिए जहर हलहला विष का पान किया था। शास्त्रों में नौ नाग के नाम अनंत, वासुकी, शेष, पद्मनाभ, कंबला, शंखपाल, धृतराष्ट्र, तक्षशक व कालिया बताए गए हैं। नगुला चौथ पर 9 नागों के नाम स्मरण करने व नीलकंठ महादेव के विशेष पूजन से स्वयं महादेव भक्त की सभी बुराईयों से रक्षा होती है व जीवन को विजयी बनाते हैं। घर-परिवार की सुरक्षा होती है तथा संचित धन के नाश से मुक्ति मिलती है। 

 

विशेष पूजन विधि: शिवालय जाकर शिव परिवार का पंचोपचार पूजन करें। तिल के तेल का दीपक करें, सुगंधित धूप करें, सफ़ेद फूल चढ़ाएं, चंदन से तिलक करें, दूध से अभिषेक करें, मावे के मिष्ठन का भोग लगाएं तथा 1 माला इस विशिष्ट मंत्र की जपें। पूजन के बाद भोग को पीपल के नीचे रख दें। 


पूजन मंत्र: ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्॥


पूजन मुहूर्त: दिन 12:00 से दिन 13:00 तक। 


आज का शुशाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:42 से दिन 12:27 तक।


आज का अमृत काल: आज अमृतकाल नहीं है ।


आज का राहु काल: प्रातः 07:54 से प्रातः 09:17 तक।


आज का गुलिक काल: दिन 13:28 से दिन 14:52 तक। 


आज का यमगंड काल: प्रातः 10:41 से दिन 12:05 तक।

 

यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पूर्व व राहुकाल वास वायव्य में है। अतः पूर्व व वायव्य दिशा की यात्रा टालें।


विशेष वर्जित मुहूर्त: स्वर्ग वासिनी भद्रा शाम 17:56 से लेकर अगले दिन प्रातः 07:06 तक रहेगी। जिसमे शुभकार्य वर्जित माने गए हैं।
 
आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
श्वेत।

आज का गुडलक दिशा: दक्षिण-पूर्व।


आज का गुडलक मंत्र: ॐ नीललोहिताय नमः॥


आज का गुडलक टाइम: शाम 16:00 से शाम 17:00 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: सौभाग्य प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर चढ़ा चंदन मस्तक पर लगाएं।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: पारिवारिक सुरक्ष हेतु शिवलिंग पर चढ़ा दूध पीपल पर चढ़ाएं।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: धन की सुरक्षा के लिए शिवलिंग पर चढ़ी 9 कीलें घर की दक्षिण दिशा में छुपकर कर दें।
 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!