Magh Gupt Navratri 2021: आज करें ये पूजा, दुश्मन बाल भी नहीं कर पाएगा बांका

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Feb, 2021 05:27 AM

aaj ka good luck

आज 12 फरवरी, शुक्रवार से जगदंबा की उपासना का पर्व माघ गुप्त नवरात्र का प्रारंभ हो रहा है। महादुर्गा तैंतीस कोटी देवताओं के तेज से प्रकट हुई थी। सभी देवताओं ने उन्हें अपने प्रिय अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित किया था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Gupt Navratri 2021: आज 12 फरवरी, शुक्रवार से जगदंबा की उपासना का पर्व माघ गुप्त नवरात्र का प्रारंभ हो रहा है। महादुर्गा तैंतीस कोटी देवताओं के तेज से प्रकट हुई थी। सभी देवताओं ने उन्हें अपने प्रिय अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित किया था। महादुर्गा मूलतः शिव अर्ध दंगा पार्वती का ही एक रूप है जिसके पूरक स्वयं दुर्गेश रूप में शिव हैं। माघ शुक्ल पक्ष में महादुर्गा के विशेष पूजन व उपाय से शत्रुओं पर जीत मिलती है, बुद्धिमत्ता में वृद्धि होती है व रोगों का शमन होता है।

PunjabKesari gupt navratri
Gupt Navratri 2021 Powerful Puja, Mantra, and Rituals: पूजन विधि: संध्या काल में घर के ईशान कोण में लाल वस्त्र बिछाकर, महादुर्गा के चित्र की स्थापना कर विधिवत पूजन करें। कांसे के दिए में गौघृत का दीप करें, सुगंधित धूप करें, गोलोचन से तिलक करें, मिश्री अर्पित करें व तिल मिश्रित मूंग की खिचड़ी का भोग लगाएं। किसी माला से 108 बार यह विशेष मंत्र जपें। पूजन उपरांत भोग प्रसाद स्वरूप वितरित करें।
PunjabKesari gupt navratri
Gupt Navratri Mantra: पूजन मंत्र: ह्रीं दुं दुर्गापरमेश्वर्यै नमः॥

PunjabKesari gupt navratri

Gupt Navratri Ke Upay शुभलाभ के लिए करें ये उपाय
लाल रंग के वस्त्र पहनें।

लाल रंग का तिलक लगाएं।

गुड लक के लिए इस मंत्र का जाप करें- ॐ बुद्ध्यै ज्ञानरूपायै नमः॥

PunjabKesari gupt navratri
बुद्धिमत्ता में वृद्धि हेतु महादुर्गा पर चढ़े गोलोचन से आज से आरंभ कर 9 दिन तक तिलक करें।

शत्रुओं पर जीत हेतु महादुर्गा पर चढ़ी 6 साबूत सुपारी वीराने में दबा दें।

रोगों के शमन हेतु महादुर्गा पर चढ़ी 6 मौसम्बी गरीबों में बांट दें।

PunjabKesari gupt navratri

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!