MP विधानसभा चुनावः 8 अप्रैल से शुरू होगी AAP की प्रत्याशी चयन प्रक्रिया

Edited By ASHISH KUMAR,Updated: 06 Apr, 2018 02:53 PM

aam aadmi party madhya pradesh assembly election 2018 gopal rai

दिल्ली के बाद अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश में आप की सरकार बनाने के सपने संजोए हुए हैं। जिसके लिए आम आदमी पार्टी (आप) की राज्य इकाई ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार...

मध्य प्रदेश। दिल्ली के बाद अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश में आप की सरकार बनाने के सपने संजोए हुए हैं। जिसके लिए आम आदमी पार्टी (आप) की राज्य इकाई ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय की माने तो आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में काफी सावधानी बरती जा रही है। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया आठ अप्रैल से शुरू होगी और जुलाई तक सभी 230 क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित कर दिए जाने की संभावना है। साथ ही लोकसभा स्तर पर 'पोहा चौपाल' लगाकर जनता से आम राय भी ली जाएगी।

42 मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति
आम आमदी पार्टी द्वारा 11 अप्रैल से 14 मई तक पूरे प्रदेश में 'किसान बचाओ, बदलाव लाओ' यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश के सभी 42 हजार मतदान केंद्रों पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की होगी। उन्होंने बताया कि 'किसान बचाओ, बदलाव लाओ' यात्रा के दौरान ही प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में 'पोहा चौपाल' लगाएंगे। इस दौरान विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ, डॉक्टर, शिक्षक व समाजसेवियों से मुलाकात की जाएगी और उनसे चर्चा के बाद घोषणापत्र बनाया जाएगा।

भाजपा के खिलाफ लहर
गोपाल राय ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग भाजपा को हटाना चाहते हैं और यह भी सच है कि वे कांग्रेस को नहीं चाहते, प्रदेश के लोगों को एक मजबूत विकल्प चाहिए। जो उनकी आकांक्षाएं पूरी कर सके। इसके लिए आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से मैदान में उतर रही है। पार्टी ने रणनीति बनाते हुए विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और 'आप का साथी' के तहत संगठन को मजबूती की कवायद भी शुरू कर दी है। चुनावी वर्ष में प्रदेश संयोजक के अधिक कार्यभार को देखते हुए प्रदेश सह संयोजक के पद पर अमित भटनागर को नियुक्ति किया गया है। इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में केंद्रीय कार्यालय की ओर से अरविंद झा मध्य प्रदेश की आईटी एंड कम्युनिकेशन टीम के कार्य को देखेंगे। उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाइन और डाक के माध्यम से आए नाम आने के बाद विधानसभा स्तर पर बैठक होगी। बैठक में प्रदेश स्तर से पर्यवेक्षक जाएंगे और सामने आए सभी नामों को राज्य समिति के पास भेजेंगे। प्रत्याशी चयन की इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी पार्टी की वरिष्ठ नेता 'चित्ररूपा पालित' को दी गई है। जुलाई तक पार्टी सभी 230 विधानसभाओं पर प्रत्याशी घोषित कर देगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!