AAP का आरोप, किसान आंदोलन का समर्थन करने पर केजरीवाल को किया गया हाउस अरेस्ट

Edited By Seema Sharma,Updated: 08 Dec, 2020 12:14 PM

aap allegations kejriwal was arrested for house

कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को आम आदमी पार्टी भी समर्थन दे रही हा। इसी बीच AAP ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। AAP ने कहा कि सोमवार से जब से केजरीवाल...

नेशनल डेस्क: कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को आम आदमी पार्टी भी समर्थन दे रही हा। इसी बीच AAP ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। AAP ने कहा कि सोमवार से जब से केजरीवाल सिंघु बॉर्डर से किसानों को मिलकर वापस आए हैं, तभी से घर के बाहर नजरबंद के हालात बने हुए हैं।

PunjabKesari

AAP का कहना है कि केंद्र के इशारे पर केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनको घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा है। AAP ने कहा कि केजरीवाल के घर में नजरबंद होने के कारण दिल्ली सीएम की सभी बैठकें रद्द हो गई हैं। वहीं आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को दिल्ली पुलिस ने बेबुनियाद बताया है।

PunjabKesari

दिल्ली पुलिस ने कहा कि केजरीवाल को नजरबंद नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसी अप्रिय घटना के चलते अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। AAP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाए कि गृह मंत्रालय के आदेशों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट किया गया है।

PunjabKesari

किसान आंदोलन का समर्थन करने की वजह से भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट किया। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र का पूरा दबाव था कि किसानों को दिल्ली स्टेडियम में जेल बनाकर कैद कर दिया जाए, किसान आंदोलन कुचल दिया जाए। जबसे मुख्यमंत्री ने किसानों का साथ दिया, केंद्र सरकार बौखला गई है। हम किसानों  का साथ नहीं छोड़ेंगे, वो हमारे अन्नदाता हैं।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!