AAP व कांग्रेस मुसलमानों को CAA के खिलाफ उकसा कर दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं: शाह

Edited By shukdev,Updated: 25 Jan, 2020 12:05 AM

aap and congress are trying to incite riot by inciting muslims against caa shah

गृह मंत्री अमित शाह ने आप और कांग्रेस पार्टी पर संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के खिलाफ मुसलमानों को उकसाने और दंगे भड़काने का शुक्रवार को आरोप लगाया। शाह ने केजरीवाल सरकार पर अपने वादों को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया साथ ही उन्होंने विधानसभा...

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने आप और कांग्रेस पार्टी पर संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के खिलाफ मुसलमानों को उकसाने और दंगे भड़काने का शुक्रवार को आरोप लगाया। शाह ने केजरीवाल सरकार पर अपने वादों को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने पर दिल्ली को दुनिया का सबसे अच्छा राजधानी शहर बनाने का वादा किया। शाह ने दावा किया कि दिल्ली में एक-तिहाई लोग पाकिस्तान से आए शरणार्थी थे और इस कानून से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उत्पीड़न से बचने के लिए 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आए धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान की जा सकती है। 

उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में एक महीने से अधिक समय से चल रहे प्रदर्शन के संदर्भ में कहा, "पहले उन्होंने मुसलमानों को उकसाना शुरू कर दिया और दिल्ली में दंगे भड़काए। वे अब भी कह रहे हैं कि हम शाहीनबाग का समर्थन करते हैं। कांग्रेस के नेता शाहीन बाग का नियमित दौरा करते हैं।" भाजपा 1998 से दिल्ली में सत्ता से बाहर है और आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में आप सरकार को हटाने का प्रयास कर रही है। शाह राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने पश्चिमी दिल्ली के मटियाला में एक रैली को संबोधित किया। बाद में उन्होंने उत्तम नगर में एक रोड शो निकाला और नांगलोई जाट में एक और रैली को संबोधित किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!