एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अब तक की बड़ी खबरें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Feb, 2018 12:41 PM

aap arvind kejriwal mamta benarjee narinder modi

पंजाब केसरी आपके लिए लेकर आया है अब तक की ऐसी बड़ी खबरें जिसे आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की बड़ी...

नई दिल्ली: पंजाब केसरी आपके लिए लेकर आया है अब तक की ऐसी बड़ी खबरें जिसे आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की बड़ी खबरें। 

AAP सरकार के 3 साल, एक-एक कर कई अपनों ने छोड़ा केजरीवाल का साथ
आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे होने पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्विटर पर दिल्लीवासियों को बधाई। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले दिल्ली के लोगों ने एक ईमानदार सरकार बनाई थी और सरकार ने वो भरोसा कायम रखते हुए एक-एक पैसा जनता के विकास पर खर्च किया है। 

ममता का बड़ा फैसला,मोदी सरकार की स्वास्थ्य योजना से बाहर रहेगा पश्चिम बंगाल
 मोदी सरकार ने देश को स्वस्थ रखने के लिए अपनी नेशन्ल हेल्थ प्रोटेक्शन (मोदीकेयर) का एलान किया था । ये योजना देश के सभी क्षेत्रों के लिए है लेकिन इस योजना से पश्चिम बंगाल बाहर रहेगा। ये निर्णय करने वाला बंगाल पहला राज्य बन गया है। मोदी सरकार ने अपना आखिरी बजट पेश करते हुए इस योजना के बारे में बताया था जिसमें  50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी। 

पाकिस्तान संग युद्ध में नेहरू ने RSS से मांगी थी मदद: उमा भारती
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दावा किया कि आजादी के कुछ ही समय बाद जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर हमला किया था तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आरएसएस से मदद मांगी थी। उन्होंने सेना को लेकर आरएसएस प्रमुख द्वारा की गयी विवादित टिप्पणी के बीच यह दावा किया।

भारत पर निशाने की तैयारी में पाक, नई साजिश का पर्दाफाश
अमरीकी खुफिया एजैंसी ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नई साजिश का पर्दाफाश किया है। अमरीकी खुफिया एजैंसी के प्रमुख के अनुसार पाकिस्तान नए किस्म के परमाणु हथियार विकसित कर रहा है। इसमें कम दूरी के सामरिक हथियार भी शामिल हैं। आतंकवाद के पनाहगार देश पाकिस्तान के बारे में यह जानकारी सामने आने से दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिए खतरा और बढ़ गया है।

दिल्ली में होगा 'राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ', J&K और डोकलाम से भी लाई जाएगी जल-मिट्टी
भाजपा मिशन 2019 के लिए देश में अपने पक्ष में माहौल अभी से तैयार कर रही है। इसके लिए भाजपा लाल किले के पास यज्ञ करने जा रही है लेकिन उससे पहले आज 'जल-मिट्टी रथ यात्रा' निकाली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यज्ञ के लिए 108 यज्ञ कुंडों के निर्माण की शुरूआत होगी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह इंडिया गेट से आज सुबह 'जल-मिट्टी रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे।

अबुधाबी के क्राऊन प्रिंस के ‘जय सिया राम’ कहने वाला वीडियो फर्जी
भारत के मीडिया हाऊस एक बार फिर ‘फेक न्यूज’ के चक्कर में पड़ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) दौरे के दौरान एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि अबुधाबी के क्राऊन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को स्टेज पर जब अपने विचार रखने के लिए बुलाया गया तब उन्होंने भाषण की शुरूआत ‘जय सिया राम’ से की जिससे पब्लिक खुश हो गई।

अमरीका ने किया चीन के खतरनाक इरादों का खुलासा
अमरीकी रक्षा मंत्रालय के हैडक्वॉर्टर  पेंटागन द्वार जारी एक रिपोर्ट में चीन के खतरनाक इरादों का खुलासा हुआ है।  हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की विस्तारवादी नीति किसी से छिपी नहीं है। वन बेल्ट,वन रोड के जरिए चीन अपनी पहुंच पूरब से लेकर पश्चिम तक बढ़ाना चाहता है। इसके साथ ही चीन भारत के पड़ोसी देशों में अपनी दखल को बढ़ाकर दबाव बनाने की कोशिश में है।  

'नापाक' पाक का हाल- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे
 आतंकवाद की शरणस्थली बना पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा है।  हाल ही में जम्मू एवं कश्मीर में एक सेना शिविर पर आतंकी हमले को लेकर भारतीय रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को अंजाम भुगतने की चेतावनी के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने मंगलवार को उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत पर चलते कहा कि पाकिस्तान, भारत के किसी भी दुस्साहस का जवाब उसी की जुबान में देगा। 

PNB में हुई 11360 करोड़ रुपए की गलत ट्रांजैक्शन, जांच शुरु
सरकारी क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक में एक बड़ी हेराफेरी सामने आई है। पीएनबी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक ने 1,771.7 मिलीयन डॉलर (करीब 11,360 करोड़ रुपए) के गलत ट्रांजैक्शन का पता लगाया है। यह गलत ट्रांजैक्शन मुंबई की एक ब्रांच में हुआ है।

20 दिन तक पूरे देश का खर्च उठा सकते हैं मुकेश अंबानी, जानें बाकी देशों का हाल
देश के सबसे अमीर लोग अगर अपनी संपत्ति से अपने ही देश की सरकार चलाना चाहें तो वे कितने दिनों तक ऐसा कर पाएंगे, इसे लेकर ब्लूमबर्ग ने एक सर्वे किया है। ब्लूमबर्ग ने रॉबिन हुड सूचकांक रिपोर्ट, 2018 जारी की है। इसमें 49 देशों के सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति और उस देश की सरकार के खर्च की तुलना की गई है। इसमें बताया गया है कि सबसे अमीर व्यक्ति अपने देश की सरकार का कितने दिनों का खर्च चला सकता है।

प्रधानमंत्री रोजगार योजनाः 88% लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट, जानिए क्या है वजह
रोजगार के मोर्चे पर सवालों से घिरी मोदी सरकार ने इस बार प्रधानमंत्री इम्‍प्‍लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम (पीएमईजीपी) का टारगेट बढ़ा दिया है। बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पीएमईजीपी का फाइनेंशियल आउटले 1800 करोड़ रुपए रखा है।योजना के तहत 2018-19 में 7.04 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्‍य रखा गया है।

कातिलाना अदाओं वाली प्रिया का नया वीडियो वायरल, किया ‘हैंडगन किस’
अपनी कातिलाना अदाओं से रातोंरात सोशल मीडिया पर छाई मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का वेलेंटाइन डे पर नया वीडियो वायरल हुआ है। पहले वीडियो में अपनी आंखों से लड़कों को क्लीन बोल्ड करने वाली प्रिया ने नए वीडियों में तो लड़को को अपनी फ्लाइंग किस से घायल ही कर दिया। दरअसल वैलेंटाइन के मौके पर प्रिया की फिल्म ‘ओरू अडार लव’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज हुआ है। 

किसान ने खेत में लगाया लाल बिकीनी पहने सनी लियोनी का पोस्टर, दिलचस्प है वजह
आंध्र प्रदेश के एक किसान ने इन दिनों अपने खेत में लाल बिकीनी पहने सनी लियोनी का पोस्टर लगाया हुआ है। यह पोस्टर काफी सुर्खियां बंटोर रहा है। इसके पीछे किसान जो वजह बताई है वो काफी दिलचस्प है। दरअसल किसान ने बताया कि जब से उसने अपने खेत में यह पोस्टर लगाया है, उसकी फसल में काफी सुधार हुआ है। 

IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका में पहली सीरीज जीती, 5वें वनडे में 73 रनों से दी मात
आखिरकार विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीत ली है। दक्षिण अफ्रीका के साथ छह मैचों की सीरीज के तहत पोर्ट एलिजाबेथ के क्रिकेट मैदान पर खेले गए 5वें वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 274 रन बनाए थे।

शतक मारने के बाद भी Trolled हुए रोहित शर्मा
 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पांचवा मैच आज पोर्ट ऐलिजाबेथ के मैदान पर हो रहा है। भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही है। पहले बैटिंग करने आए रोहित और धवन की जोड़ी ने पारी को सही तरीके से संभाला। शिखर धवन तो मात्र 34 रन बनाकर प्वेलियन लौट गए। 

अनुष्का ने इस अंदाज में कहा I LOVE YOU, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा फिल्म परी में डेविल की भूमिका में नजर आएंगी।अनुष्का ने वेलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म का एक नया टीजर जारी किया है जो कि रोंगटे खड़े करने वाला है।

कातिलाना अदाओं से दीवाना बनाने वाली प्रिया के गाने पर शिकायत दर्ज
मलयालम एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक वीडियो की वजह से रातों रात स्टार बन गईं। उनकी पॉपुलैरिटी इन‍ दिनों सातवें आसमान पर है। अब इस गाने को लेकर एक नया विवाद सामने आ रहा है। गाने के बोल में इस्तेमाल कुछ शब्दों पर आपत्ति की गई है। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!