‘आप' सरकार ने शिक्षा से अधिक शराब दुकानों के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया : अनुराग ठाकुर

Edited By Parveen Kumar,Updated: 27 Nov, 2022 02:45 AM

aap govt focused on expansion of liquor vends more than education

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को भ्रष्टाचार और प्रदूषण के मुद्दों पर आम आदमी पार्टी की आलोचना की और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार शिक्षा से ज्यादा शराब की दुकानों के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

नेशनल डेस्क : भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को भ्रष्टाचार और प्रदूषण के मुद्दों पर आम आदमी पार्टी की आलोचना की और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार शिक्षा से ज्यादा शराब की दुकानों के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों के लिए प्रचार करते हुए ठाकुर ने दावा किया कि केजरीवाल सरकार के ‘‘भ्रष्टाचार और विकास के झूठे दावों'' के कारण दिल्ली का नुकसान हो रहा है। ठाकुर ने यहां शास्त्री नगर, कमला नगर और राजेंद्र नगर वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह देश की पहली सरकार है जिसने शिक्षा से ज्यादा ठेकों (शराब की दुकानों) के विस्तार पर ध्यान दिया है और जेल में बंद मंत्री को अभी तक उनके पद से हटाया नहीं गया है।'' कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया और शहर के विभिन्न हिस्सों में रोड शो और जनसभाएं कीं। मयूर विहार में एक सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को मुफ्त ‘‘बिजली और पानी'' की आपूर्ति के मद्देनजर आगाह करते हुए वायु प्रदूषण और यमुना में गंदे पानी का हवाला दिया और दावा किया कि यह आने वाली पीढ़ियों को नुकसान पहुंचाने वाला साबित हो सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!