हरियाणा में AAP के खराब प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज- काल का कूड़ेदान प्रतीक्षा में है

Edited By Anil dev,Updated: 24 Oct, 2019 05:29 PM

aap kumar vishwas haryana cm arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता रहे और हिंदी के मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने हरियाणा (Haryana) में आम आदमी पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन को देखते हुए एक बार फिर AAP प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind...

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता रहे और हिंदी के मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने हरियाणा (Haryana) में आम आदमी पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन को देखते हुए एक बार फिर AAP प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है। 
 

 

कुमार विश्वास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है  'ईमान और आंदोलन बेचकर 200 करोड़ में 2 कांग्रेसी अजगर खरीदे. बेहयाई से बोले कि 'साथियों की पीठ में छूरा घोंपकर हरियाणा चुनाव जीतने के लिए इन गुप्तादानियों के हाथों अपना स्वराज व आत्मा बेची है. पर आख़िर में नोटा तक से नीचे रहे.' कुमार विश्वास ने आगे लिखा, 'कहा था, फिर कह रहा हूं, काल का कूड़ेदान प्रतीक्षा में है.' 


हरियाणा में AAP का शर्मनाक प्रदर्शन
बता दें कि आधा दिन निकल चुका है और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जीतने निकली आम आदमी पार्टी को 0.44% ही मत मिले हैं। जो किसी भी पार्टी के लिए बेहद शर्मनाक है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी दिल्ली से लेकर हरियाणा तक आम आदमी पार्टी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा। 

 

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!