जब आशुतोष ने गांधी, नेहरू और अटल बिहारी बाजपेयी पर की थी विवादित टिप्पणी

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Aug, 2018 12:39 PM

aap leader ashutosh and controversy

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आशुतोष ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने इस्तीफे के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है। आशुतोष ने ट्वीट किया कि अब उनका राजनीति से जुड़ा हर एक सफर समाप्त होता है।

नेशनल डेस्कः आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आशुतोष ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने इस्तीफे के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है। आशुतोष ने ट्वीट किया कि अब उनका राजनीति से जुड़ा हर एक सफर समाप्त होता है। आप के साथ मेरा साथ अच्छा/क्रांतिकारी रहा और अब यह भी समाप्त हुआ। मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

आशुतोष और विवाद

  1. गांधी, नेहरू और अटल बिहारी बाजपेयी पर विवादित टिप्पणी करने पर आशुतोष सुर्खियों में रहे थे। साल 2016 में जब आम आदमी पार्टी के मंत्री संदीप कुमार अश्लील सीडी मामले में फंसे थे तब आशुतोष ने उनका साथ दिया था। आशुतोष ने तब संदीप का बचाव करते हुए कहा था कि मंत्री ने कुछ भी गलत नहीं किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भी सामाजिक और नैतिक दायरे से बाहर जाकर दूसरी महिलाओं से रिश्ते रहे हैं। आशुतोष की इस टिप्पणी पर भाजपा समेत कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की थी। इतना ही नहीं उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
     
  2. इतना ही नहीं आशुतोष ने बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा की मुखालफत भी की थी और इस फैसले को सही नहीं ठहराया था।
     
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर भी आशुतोष सवाल खड़े कर चुके हैं। तब भाजपा समेत आम जनता ने उनकी अच्छी-खासी क्लास लगाई थी।

    उल्लेखनीय है कि आशुतोष ने 11 जनवरी 2014 को 'आप' का दामन थामा था। उन्होंने अन्ना के जनलोकपाल आंदोलन पर एक किताब भी लिखी थी। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिल्ली की चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ा था हालांकि वे  भाजपा के डा. हर्षवर्धन से हार गए थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!