सत्ता संभालते ही उद्धव ठाकरे का बड़ा फैसला- आरे कार शेड पर लगाई  रोक

Edited By vasudha,Updated: 29 Nov, 2019 06:00 PM

aare car shed banned in mumbai

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्रई के रूप में शपथ ली। सत्ता संभालते ही उन्होंने शुक्रवार को ऐलान किया कि मुंबई के आरे में मेट्रो शेड का काम रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने आरे मेट्रो कार शेड प्रॉजेक्ट का काम रोकने के...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शहर की आरे कालोनी में मेट्रो कार शेड (मेट्रो कोच रखरखाव स्थल) के निर्माण पर शुक्रवार को रोक लगाने की घोषणा की। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने पिछले महीने यहां काम के लिये पेड़ काटे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया था। 

PunjabKesari

मंत्रालय में मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के ठीक बाद पत्रकारों से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि अगले फैसले तक पेड़ का एक पत्ता भी नहीं काटा जाएगा। उच्चतम न्यायालय की एक पीठ ने पिछले महीने आरे कालोनी इलाके में पौधरोपण, प्रतिरोपण और पेड़ों के गिराए जाने की तस्वीरों के साथ एक स्थिति रिपोर्ट तलब की थी। 

PunjabKesari

बंबई उच्च न्यायालय ने चार अक्टूबर के अपने आदेश में आरे कालोनी को वन घोषित करने से इनकार करते हुए हरित क्षेत्र में मेट्रो कार शेड बनाने के लिये 2600 से ज्यादा पेड़ों को काटने के नगर निगम के फैसले को रद्द करने से भी इनकार कर दिया था।
  PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!