Edited By Monika Jamwal,Updated: 06 Oct, 2018 04:58 PM
कश्मीर के सोपोर में बगीचे से एक लाश बरामद की गई है। लाश की पहचान तौसीफ अहमद गनई पुत्र मोहम्मद अफजल गनई निवासी तुजार के रूप में की गई है।
श्रीनगर: कश्मीर के सोपोर में बगीचे से एक लाश बरामद की गई है। लाश की पहचान तौसीफ अहमद गनई पुत्र मोहम्मद अफजल गनई निवासी तुजार के रूप में की गई है। तौसीफ को बुधवार को आतंकियों ने अगवा कर लिया था। वह पेशे से दुकानदार था।
तीस वर्षीय तौसीफ को यूनसिया स्थित उसकी दुकानदार से कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा किया था। पुलिस के अनुसार हरवान गांव में एक बाग से उसकी लाश मिली है। एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस क्षेत्र में यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक श्रमिक की भी आतंकियों ने हत्या कर दी थी। उसे भी घर से अगवा किया गया था और एक बाग से उसकी लाश मिली थी।