भारत के अभिजीत गुहा होंगे संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रमुख

Edited By shukdev,Updated: 13 Sep, 2019 08:55 PM

abhijeet guha of india will head un mission

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय सेना के सेवानिवृत अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत गुहा को संयुक्त राष्ट्र मिशन का प्रमुख नियुक्त किया है। गुटेरेस की घोषणा के मुताबिक भारतीय सेना के सेवानिवृत अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल गुहा...

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय सेना के सेवानिवृत अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत गुहा को संयुक्त राष्ट्र मिशन का प्रमुख नियुक्त किया है। गुटेरेस की घोषणा के मुताबिक भारतीय सेना के सेवानिवृत अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल गुहा पुनर्तैनाती समन्वय समिति (आरसीसी) की अध्यक्षता करने के अलावा सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2452 और 2481 के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रमुख भी होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुहा लेफ्टिनेंट जनरल माइकल लोलीसगार्ड का स्थान लेंगे जिन्होंने 31 जनवरी से 31 जुलाई तक आरसीसी और संयुक्त राष्ट्र मिशन की अध्यक्षता की। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने समर्पित एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए लेफ्टिनेंट जनरल माइकल लोलीसगार्ड का आभार व्यक्त किया है। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुहा के पास 39 वर्षों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैन्य अनुभव है। वह वर्ष 2009-2013 तक संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के सैन्य कार्यालय में उप सलाहकार के पद पर रहे।

भारतीय सेना से वर्ष 2013 में सेवानिवृत हुए लेफ्टिनेंट जनरल गुहा ने उसके बाद 2014 और 2015 में संयुक्त राष्ट्र के कई शांति अभियानों की विशेषज्ञ समिति में सेवा दी। उन्होंने अफ्रीका और पश्चिम एशिया में संयुक्त राष्ट्र की ओर से गठित किए गए कई जांच आयोग का भी नेतृत्व किया। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुहा भारत में डिफेंस सर्विसीज स्टॉफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के स्नातक हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!