धरना-स्थल की लिस्ट से नाम हटने पर भड़के अभिजीत दिपके, बोले- ‘अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा’

Edited By Updated: 12 Oct, 2026 02:55 PM

abhijit dipke furious over removal of name from protest site list says  now th

दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के समन्वयक अभिजीत दीपके का इसके बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा’ धरना-स्थल की लिस्ट से...

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के समन्वयक अभिजीत दीपके का इसके बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा’ धरना-स्थल की लिस्ट से हटने पर दीपके ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच नरेन्द्र मोदी सरकार उन्हें बचाने के लिए नागरिकों के खिलाफ युद्ध छेड़ रही है।

दीपके ने अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी पहुंचे और उस स्थान पर गए, जहां उनकी दादी का अंतिम संस्कार किया गया था। दीपके ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ''युवाओं पर हमला किया जा रहा है, पत्रकारों पर हमला किया जा रहा है, यहां तक कि दिल्ली पुलिस सांसदों पर भी हमला कर रही है। मोदी के लिए ज्ञानेश कुमार इतने जरूरी क्यों हैं कि उन्हें बचाने के लिए वह हर किसी के खिलाफ युद्ध छेड़ने को तैयार हैं?

आप को बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मौजूदा निर्धारित स्थल के विकल्प के तौर पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की समीक्षा करने के वास्ते एक समिति गठित की थी। आदेश में कहा गया है कि समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल के रूप में गैर अधिसूचित किया गया है। इसके अलावा रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नए स्थानों के तौर पर तय किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन तीनों स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए विस्तृत एवं संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अलग से जारी की जाएगी। यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी पिछले स्थायी आदेश में आंशिक संशोधन के तौर पर जारी किया गया है। गौरतलब है कि कॉजपा और विपक्षी दल मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!