Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 12:26 PM
साम्बा की सब्जी मंडी के नज़दीक आज सुबह लगभग 3:40 पर दो ट्रक की आपस में भिड़त हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए ,जिसमे एक ट्रक में सवार चालक व सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।...
सांबा: साम्बा की सब्जी मंडी के नज़दीक आज सुबह लगभग 3:40 पर दो ट्रक की आपस में भिड़त हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए ,जिसमे एक ट्रक में सवार चालक व सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
एक ट्रक मे चूजे भरे हुए थे और दुर्घटना के बाद हजारों चूजों के नीचे दबने से मौत हो गई। कुछ समय के लिए राजमार्ग भी बंद रहा , जिसके बाद पुलिस ने ट्रको को हटा दिया।