Edited By Monika Jamwal,Updated: 20 Jul, 2019 04:13 PM
रामबन की उखराल तहसील में एक सडक़ दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल भी हो गये हैं।
जम्मू : रामबन की उखराल तहसील में एक सडक़ दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल भी हो गये हैं। मरने वाले पति-पत्नी हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक कैब पोगल परिस्तान में शरबधार यात्रा से लौट रही थी और अनियंत्रित होकर सेनाबट्टी के बिनजोनी में एक गहरी खाई में जा गिरी।
मृतकों की पहचान सुरजीत सिंह (50) और उनकी पत्नी कौशल देवी के तौर पर हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं घायलों को रामबन अस्पातल में भर्ती कर दिया गया है।