Edited By Monika Jamwal,Updated: 01 Aug, 2019 12:30 PM
जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक टैम्पो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग गंभीर तौर पर घायल हो गये।
रामबन : जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक टैम्पो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग गंभीर तौर पर घायल हो गये। घायलों को रामबन अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार टैम्पो जेके02एएच-0657 चंद्रकोट के पास फिसलकर सौ फुट गहरे नाले में जा गिरा और उसी समय यह हादसा पेश आया। लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य चलाया और फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।