Edited By Monika Jamwal,Updated: 04 Sep, 2020 02:52 PM
रामगढ़ केपास सेना का एक वाहन पलटने से दस जवान घायलहो गये। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सांबा: रामगढ़ केपास सेना का एक वाहन पलटने से दस जवान घायलहो गये। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। उपचारके बाद छह जवानों को अस्पताल से छुटटी दी गई जबकि बाकी के चार जवानों को सेना के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना गाड़ी पलटने से हुई क्योंकि बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। गाड़ी में सवार दस जवान घायल हो गये। उन्हें जल्दी से निकट के अस्पताल ले जाया गया। छह जवानों को मामूली चोटें थी और उन्हें उपचार के बार रलीज कर दिया गया पर बाकी के चार जवानों को जम्मू में सेना के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। रेफर किये गये जवानों में सुरजीत रैना, मनवार हुसैन, सूबेदार दीपक रैना और कांस्टेबल सुरेन्द्र शर्मा हैं।