Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Mar, 2021 12:32 PM
जिला साम्बा में दोपहर बाद विजयपुर से रामगढ़ जा रही एक मैटाडोर रामगढ़ के बाना चक्क के पास पलट गई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए।
साम्बा : जिला साम्बा में दोपहर बाद विजयपुर से रामगढ़ जा रही एक मैटाडोर रामगढ़ के बाना चक्क के पास पलट गई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में 2 की हालत खराब होती देख रामगढ़ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जी.एम.सी. जम्मू रैफर कर दिया, जिनकी पहचान सुनील कुमार निवासी रमालो ब्राह्मणा और कांता देवी निवासी महल शां के रूप में की गई। जानकारी अनुसार सवारियों से भरी इस मैटाडोर पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा और व पलट गई, जिससे 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें हादसे के बाद रामगढ़ अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।