पुरा में पंचायत चुनाव के प्रचार में आगजनी, सीपीएम पर लगे आरोप

Edited By Yaspal,Updated: 07 Jul, 2019 07:13 PM

accusations on arson cpm in the promotion of panchayat elections in tripura

त्रिपुरा के धर्मनगर के पश्चिम चंद्रपुर में पंचायत चुनावों के प्रचार में भाजपा युवा मुर्चा के सदस्यों की एक कार और 20 मोटर साइकिलों को जला दिया गया। इस दौरान तीन भाजपा समर्थक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया...

नेशनल डेस्कः त्रिपुरा के धर्मनगर के पश्चिम चंद्रपुर में पंचायत चुनावों के प्रचार में भाजपा युवा मुर्चा के सदस्यों की एक कार और 20 मोटर साइकिलों को जला दिया गया। इस दौरान तीन भाजपा समर्थक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा ने इस घटना के लिए सीपीआई (एम) को जिम्मेदार ठहराया है।
PunjabKesari
इससे पहले भी भाजपा और CPIM के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों की खबरें आती रही हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी यह झड़प हुई थी। करीब छह महीने पहले हुए अगरतला म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन और विभिन्न नगर निकायों की खाली सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली थी। पार्टी ने 67 सीटों में से 66 सीटों पर जीत का परचम हासिल की थी।

त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिन 67 सीटों पर मतदान कराए गए उनमें से 66 पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे। पार्टी पूर्व में 91 सीटों पर निर्विरोध विजयी रही है। केवल एक पानीसागर नगर पंचायत की सीट विपक्षी माकपा के खाते में गई है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!