Edited By Seema Sharma,Updated: 07 Dec, 2020 10:52 AM
केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ किसान पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। किसान तीनों कानून वापिस लेने की मांगों पर अड़े हैं। केंद्र सरकार की किसानों को मनाने की हर संभव कोशिश नाकाम हो गई है। किसानों और सरकार के बीच 9 दिसंबर को एक बार फिर...
नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ किसान पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। किसान तीनों कानून वापिस लेने की मांगों पर अड़े हैं। केंद्र सरकार की किसानों को मनाने की हर संभव कोशिश नाकाम हो गई है। किसानों और सरकार के बीच 9 दिसंबर को एक बार फिर से वार्ता होगी। इसी बीच पंजाबी सिंगरों के अलावा राजनीतिक दल भी किसानों के समर्थन में आ गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी किसानों के समर्थन में आई हैं।
किसानों के समर्थन में प्रियंका का ट्वीट
प्रियंका चोपड़ा ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया कि किसानों की स्थिति देख बहुत दर्द हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया कि हमारे किसान अन्न के सैनिक हैं, उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है, उनकी उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है। प्रियंका ने लिखा कि लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए।
प्रियंका ने यह ट्वीट पंजाब सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को शेयर करते हुए किया है। दरअसल दिलजीत ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि कुछ लोग किसान आंदोलन में धर्म का एंगल निकाल रहे थे। दिलजीत ने ट्वीट करके इस आंदोलन से धर्म को दूर रखने की गुजारिश की थी।