अदिति सिंह पर हमला ‘मोदी-शाह मॉडल' के तहत हुआ, न्यायिक जांच हो: कांग्रेस

Edited By Yaspal,Updated: 15 May, 2019 07:21 PM

aditi singh attacked under  modi shah   be judicial probe congress

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में रायबरेली से अपनी विधायक अदिति सिंह के वाहन पर ‘भाजपा के गुंडों'' द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि यह घटना ‘मोदी-शाह मॉडल'' और...

नई दिल्लीः कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में रायबरेली से अपनी विधायक अदिति सिंह के वाहन पर ‘भाजपा के गुंडों' द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि यह घटना ‘मोदी-शाह मॉडल' और उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को दिखाती है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा के गुंडों ने हमारी विधायक अदिति सिंह पर जानलेवा हमला किया। यह घटना ‘मोदी-शाह मॉडल' को दिखाती है। यह मॉडल पश्चिम बंगाल में भी दिखा और रायबरेली में भी दिखा। वैसे इस मॉडल के आठ-नौ दिन बचे हुए हैं।'' कांग्रेस नेता ने कहा कि इस घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए। खेड़ा ने सवाल किया कि जब उत्तर प्रदेश में विधायक सुरक्षित नहीं है तो फिर आम लोगों की क्या हालत होगी?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए खेड़ा ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। अजय सिंह बिष्ट (योगी) पूरे देश में प्रचार कर रहे हैं, लेकिन अपना राज्य संभाल नहीं पा रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के लोग हिंसा के जरिए दुनिया भर में क्या संदेश दे रहे हैं? भारत का लोकतंत्र सफल माना जाता है। अब क्या वो यह संदेश दे रहे हैं कि यह लोकतंत्र विफल हो रहा है?'' 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!