Edited By Pardeep,Updated: 13 Sep, 2018 05:12 AM
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवानी को सदन की आचार समिति का पुन: अध्यक्ष मनोनीत किया है। आचार समिति संसद सदस्यों के आचार व्यवहार संबंधी शिकायतों पर विचार करती है। लोकसभा बुलेटिन के अनुसार समिति जरूरत महसूस होने...
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवानी को सदन की आचार समिति का पुन: अध्यक्ष मनोनीत किया है। आचार समिति संसद सदस्यों के आचार व्यवहार संबंधी शिकायतों पर विचार करती है। लोकसभा बुलेटिन के अनुसार समिति जरूरत महसूस होने पर सदस्यों के नैतिकता एवं अनैतिक आचार से जुड़े मामलों में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच कर सकती है और उपयुक्त सिफारिश भी दे सकती है।