Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 06:04 PM
मुसीबत में फंसें लोगों की मदद के लिए मुंबई पुलिस ने एडवाइजारी जारी की है
मुंबईः शहर में पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऊपर से मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन हालात और खराब होने की आशंका जताई है। यातायात की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। मुसीबत में फंसें लोगों की मदद के लिए मुंबई पुलिस ने एडवाइजारी जारी की है।
इसमें कहा गया है कि अगर लोग सड़क पर या किसी भी जगह फंस जाएं तो तुरंत 100 नंबर पर फोन करें ताकि उन्हें समय पर निकाला जा सके। अगर लोग फोन करने की स्थिति में न हों तो मुंबई पुलिस को ट्वीट करके भी मदद मांग सकते हैं।
मौसम अधिकारियों के मुताबिक, इस बार की बारिश का हाल भी 26 जुलाई, 2005 बारिश हो सकती है। उस समय शहर बाढ़ से तबाह हो गया था। अब भी मुंबई पानी में डूब गई है। बता दें कि बारिश सुबह से लगातार जारी है। अगर शाम तक ऐसे ही जारी रही तो सड़कों पर बाढ़ जैसा हालात पैदा हो जाएंगे। इसका सबसे बड़ा खामियाजा लोगों को भारी ट्रैफिक जाम के रूप में चुकाना पड़ेगा।
उधर, मुंबई पुलिस लगातार अपने ट्विटर हैंडल से लोगों को बारिश का अपडेट दे रही है तथा उन्हें अलग-अलग रास्तों के बारे में ट्रैफिक के बारे में भी बता रही है।