Edited By shukdev,Updated: 24 Sep, 2018 09:12 PM
उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। आने वाले 72 घंटे खतरे से भरे हैं। इसके चलते जहां तक संभव हो घर से नहीं निकला जाए और आवश्यक नहीं हो तो सफर नहीं ...
चंडीगढ़ (नैशनल डैस्क): उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। आने वाले 72 घंटे खतरे से भरे हैं। वहीं ताजा सूचना के चलते पंचकूला के पिंजौर स्थित घग्गर नदी पर बने कौशल्या डैम के पास नैशनल हाईवे नंबर 22 का हिस्सा टूट गया। इसके चलते जहां तक संभव हो घर से नहीं निकला जाए और आवश्यक नहीं हो तो सफर नहीं करें।
हरियाणा
यमुना नदी उफान पर है। हथिनी कुंड बैराज पर 2 लाख 16 हजार क्यूसेक पानी भर गया है। राजधानी दिल्ली से सटे निचले इलाकों में तबाही मच सकती है। इसी तरह घग्गर नदी भी उफान पर है।
पंजाब
पौंग डैम से पानी छोड़े जाने की संभावना है। खतरे के निशान से मात्र 5 फीट नीचे पानी चल रहा है। वहीं घग्गर दरिया के उफान पर होने के कारण हाईवे पर सफर करने से बचना चाहिए। पंजाब के सभी शिक्षण संस्थानों को 25 सितंबर को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
हिमाचल
भारी बारिश के चलते हिमाचल के कुल्लू में भारी तबाही मची है। कई सड़कें पानी में बह गई हैं। 126 सड़कों पर सफर नहीं करने की मनाही की गई है। ब्यास नदी भी उफान पर है।