Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 08:31 PM
अफ्रीकी देश रवांडा के एक चर्च पर बिजली गिरने की घटना सामने आई है। जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है और 140 लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें गंभीर रूप से घायल दो और लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और तीन...
इंटरनेशनल डेस्कः अफ्रीकी देश रवांडा के एक चर्च पर बिजली गिरने की घटना सामने आई है। जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है और 140 लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें गंभीर रूप से घायल दो और लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और तीन लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
घायलों की हालत में हो रहा सुधार
पूर्वी अफ्रीकी देश रवांडा के चर्च पर शनिवार को बिजली गिरी। यह घटना देश के दक्षिण में स्थित एडवेंटिस्ट चर्च में हुई। वहीं स्थानीय मेयर हबीटेगेको फ्रांकोसि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चर्च के ऊपर बिजली गिर गई थी, घटना के वक्त चर्च के अंदर लोग प्रार्थना के लिए इकट्ठा थे। घटना में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 140 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ की हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
वहीं डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। इस घटना के बाद गवर्नर ने बताया कि ऐसी ही घटना शुक्रवार को हुई थी। जिसकी चपेट में 18 छात्र आए थे और एक छात्र की मौत हुई थी। दरअसल, गत वर्ष अक्तूबर में बिजली गिरने से देश के अलग-अलग इलाकों में 18 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे ही अमेरिका में हर साल बिजली गिरने से लगभग 50 लोग की मौत होती है।