'अम्फान' के बाद अब हिका तूफान का खतरा, 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी रफ्तार

Edited By Yaspal,Updated: 01 Jun, 2020 05:19 AM

after amfan now hika storm threatens to speed up to 120 km h

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों के पास अरब सागर में गए मछुआरों को आज वापस आ जाना चाहिए और चार जून तक सागर से दूर रहना चाहिए क्योंकि समुद्र में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र आगे और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान में...

अहमदाबादः भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों के पास अरब सागर में गए मछुआरों को आज वापस आ जाना चाहिए और चार जून तक सागर से दूर रहना चाहिए क्योंकि समुद्र में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र आगे और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है तथा तीन जून तक दक्षिणी गुजरात तटों तक पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के अहमदाबाद केंद्र ने उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों पर सभी बंदरगाहों पर दूरस्थ सूचक (डीसी-1) चक्रवात चेतावनी संकेत सक्रिय कर देने का परामर्श दिया है क्योंकि समुद्र में चार जून तक स्थिति अत्यंत खराब रहने की संभावना है। 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।
PunjabKesari
विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण पूर्वी और आसपास के पूर्वी मध्य अरब सागर तथा लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटे में पूर्वी मध्य और आसपास के दक्षिण पूर्वी अरब सागर के ऊपर दबाव के रूप में मजबूत होने की संभावना है तथा फिर यह अगले 24 घंटों में और अधिक मजबूत होकर चक्रवाती तूफान के रूप में तबदील हो सकता है। इसके उत्तर की तरफ आगे बढ़ने और तीन जून तक उत्तरी महाराष्ट्र तथा गुजरात तटों के पास पहुंचने की काफी संभावना है।'' इसने कहा, ‘‘समुद्र में गए मछुआरों को परामर्श दिया जाता है कि वे 31 मई तक तटों पर लौट आएं। मछुआरों को परामर्श दिया जाता है कि वे दो जून को दक्षिण गुजरात तट के किनारे या अपतटीय क्षेत्र में, और तीन से चार जून तक उत्तरी एवं दक्षिण गुजरात तट के किनारे तथा अपतटीय क्षेत्र में न जाएं।''
PunjabKesari
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दो जून को हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी जो दक्षिणी गुजरात तट पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती हैं। इस दौरान समुद्र में स्थिति अत्यंत खराब रहने की संभावना है। इसने कहा कि तीन-चार जून को तूफानी हवाएं 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ेंगी और गुजरात के तटों पर इनकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इस दौरान समुद्र की स्थिति बहुत अधिक खराब रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मछुआरों को यह भी परामर्श दिया जाता है कि वे दक्षिण तटीय ओमान और पास के यमन के ऊपर दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से अगले 24 घंटे तक पश्चिमी मध्य अरब सागर के किनारे और दक्षिणी ओमान तथा यमन अपतटीय क्षेत्रों में न जाएं।
PunjabKesari

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!