मैं दुबे हूं...कानपुर वाला, सुनते ही पुलिसवाले ने विकास को जड़ दिया थप्पड़(Video)

Edited By vasudha,Updated: 09 Jul, 2020 11:57 AM

after arrest in dubey confesses main dubey hoon kanpur wala

मोस्ट वांटेड विकास दुबे आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गया। जगह जगह तलाशने के बाद वो मिला भी तो उज्जैन के महाकाल मंदिर से। हालांकि पुलिस की गिरफ्त के बाद भी वह हेकड़ी दिखाकर कहता चिल्लाता रहा कि मैं विकास दुबे हूं...कानपुर वाला...

नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस की आज गिरफ्त में आने के बाद भी उत्तरप्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की हेकड़ी गयी नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुबे को सुबह महाकाल थाना क्षेत्र परिसर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहा था। 

#WATCH Madhya Pradesh: After arrest in Ujjain, Vikas Dubey confesses, "Main Vikas Dubey hoon, Kanpur wala." #KanpurEncounter pic.twitter.com/bIPaqy2r9d

— ANI (@ANI) July 9, 2020

 

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस के जवान उसे वाहन में बिठा रहे थे, तब वह भीड़ की तरफ मुखातिब होते हुए जोर से कह रहा है मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला। हालांकि पुलिस ने थप्पड़ मारकर उसकी साड़ी हेकड़ी निकाल दी। इस घटना की वीडियो तत्काल वायरल हो गया। 


इस बीच विकास के कुछ साथियों के भी हिरासत में लेने की सूचना आयी थी, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विकास दुबे से यहां पुलिस अधीक्षक स्वयं पूछताछ कर रहे हैं। विकास की गिरफ्तारी से जुड़े बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब अभी आना शेष है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन तक कब और कैसे पहुंचा। उसके एक रिश्तेदार को उत्तरप्रदेश पुलिस ने शहडोल जिले से दो दिन पहले हिरासत में लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!