Edited By Monika Jamwal,Updated: 07 May, 2019 01:19 PM
मंगलवार को प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर संगम में टोल प्लाजा को चालू कर दिया। अब हाईवे पर लोगों को टोल टैक्स की भरपाई करनी होगी।
श्रीनगर : मंगलवार को प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर संगम में टोल प्लाजा को चालू कर दिया। अब हाईवे पर लोगों को टोल टैक्स की भरपाई करनी होगी। इस बात का कश्मीर में विरोध किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले हाईवे पर सिविल गाडिय़ों के लिए बैन लगाकर परेशान किया गया और अब जनता को परेशान करने के लिए प्रशासन ने नया तरीका निकाल लिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार अब हर गाड़ी से एक तरफ का 85 रूपये लिया जाएगा जबकि दोनों तरफ का एक दिन का 170 हो गया, जोकि बहुत ज्यादा है। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा, मैं तो हैरान रह गया जब मुझे कहा गया कि पैसे दोगे तो आगे जाने दिया जाएगा। उनके अनुसार यह लोगों को तंग करने का तरीका है। आपको बता दें कि इससे पहले सुरक्षाबलों की कान्वॉय हेतु हाईवे पर सप्ताह में दो दिन सिविल ट्रैफिक को बैन किया गया था। वहीं कश्मीर में टोल को लेकर प्रदर्शन भी हुये। इस संदर्भ में जब मंडलायुक्त से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दिल्ली के कहने से यह निर्देश पास किया गया है। जो लोग टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, उन्हें किसी तरह का टोल नहीं देना होगा।